CG News : युवक ले रहा था सेल्फी, हाथियों के झुंड ने दौड़ाया, अस्पताल में भर्ती…

सक्ती। CG News जिले के ग्राम परसदाकला में एक युवक को हाथियों के साथ सेल्फी लेना भारी पड़ गया। इस दौरान हाथियों के झुंड ने उसे दौड़ा दिया। जिसमें युवक घायल हो गया। इलाके में हाथियों के विचरण को लेकर वन विभाग ने अलर्ट किया था, लेकिन इसके बाद भी युवक सेल्फी ले रहा था। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

बता दें कि घायल युवक का नाम दुर्गेश है। बताया जाता है कि युवक ने हाथियों के झुंड को देखा तो उसके साथ सेल्फी लेने लगा। तभी हाथियों के झुंड ने उसे दौड़ा दिया। बचने के लिए दुर्गेश भागा। इस दौरान वह गिरकर घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि उसके रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है और उसे सिम्स रेफर किया गया है। फिलहाल हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने वन का काम वन विभाग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button