रायपुर : सीआरपीएफ कैम्प की घटना दुर्भाग्यजनक: मुख्यमंत्री श्री बघेल

मृतक जवानों के प्रति जताई संवेदना

घायल जवानों के बेहतर इलाज के दिये निर्देश

रायपुर, 8 नवम्बर 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मृत्यु की दुर्भाग्य जनक घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। श्री बघेल ने घटना में मृतक जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Share This Article
Leave a review