
रायपुर सेंट विंसेंट पैलोटी कॉलेज में तृतीय चक्र नैक विजिट:-डॉ. कुलदीप दुबे प्राचार्य पैलोटी कॉलेज रायपुर
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर
राजधानी/रायपुर। रायपुर मोवा स्थित सेंट विंसेंट पैलोटी कॉलेज में NAAC(राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) का दो दिवसीय दौरा 26 एवं 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है। यह पैलोटी कॉलेज में NACC का तृतीय चक्र है।
ज्ञात हो कि NAAC उच्च शिक्षा में गुणवत्ता,कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के मूल्यांकन करने वाली भारत सरकार की सर्वोच्च संस्था है।

सेंट विंसेंट पैलोटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे ने आप की आवाज न्यूज़ को बताया है कि अपने तृतीय चक्र में सेंट विंसेंट पैलोटी कॉलेज बेहतर से बेहतर ग्रेड पाने हेतु प्रयास कर रहा है। उल्लेखित है कि सेंट विंसेंट पैलोटी कॉलेज क्वालिटी एजुकेशन के क्षेत्र में विश्विद्यालय ही नही पूरे प्रदेश में मशहूर है साथ ही NAAC के तृतीय चक्र में जाने वाला छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रथम प्राइवेट कॉलेज है।