छत्तीसगढ़

रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियां शुरू

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

मुख्य सचिव श्री जैन ने ली अधिकारियों की बैठक

 

रायपुर 19 जुलाई 2022

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह एवं कार्यक्रमांे के निर्धारण एवं तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज मंत्रालय में आयोजित इस बैठक में राज्य शासन के सभी विभागों के विभागीय सचिव शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए निर्देशित किया कि राजधानी सहित सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।
मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में परेड सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने एवं समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला कलेक्टरों को झंडा वितरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जायें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के घरों में तिरंगा फहरायें। मुख्य सचिव ने कलेक्टर रायपुर से राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों एवं जिला कलेक्टरों के शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।
क्रमांक- 2635/अंजू/चौधरी/

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button