देश विदेश

फॉरेस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली वेकेंसी, 151100 रुपये तक मिलेगी सैलरी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर वेकेंसी निकाली है. इस वेकेंसी के लिए आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अभ्यर्थी नीचे दी गई जानकारी के आधार पर ऑफिशियल पोर्टल ukpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस वेकेंसी के तहत कुल 40 पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी.

महत्वपूर्ण तिथियां:- 
ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 11 अगस्त 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 31 अगस्त 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी दिनांक- 31 अगस्त 2021

पदों का विवरण:-
सामान्य वर्ग- 26
SC- 06
ST- 01
OBC- 02
EWS- 05

शैक्षणिक योग्यता:- 
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर निकाली गई इस वेकेंसी के तहत साइंस में ग्रेजुएट होना आवश्यक है. वहीं, सिविल, इलेक्ट्रकिल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक्स, बॉटनी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर एप्लीकेशन समेत फॉरेस्ट्री, मैकेनिकल, वेटेनरी साइंस या जुलॉजी में बीटेक या बीई की डिग्री प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन करने के योग्य होंगे.

आयु सीमा:-
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती के तहत 18 वर्ष से 42 वर्ष तक की आयु के अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य होंगे.

वेतनमान:-
उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के लिए चयनित अभ्यर्थियों को मैट्रिक्स लेवल 8 के मुताबिक 47600 रुपये प्रति माह से लेकर 151100 रुपये प्रति माह तक वेतन प्राप्त होगा. इनका ग्रेड पे 4800 होगा.

आवेदन शुल्क:-
सामान्य श्रेणी और OBC/EWS वर्ग के लिए- 176.55 रुपये
SC/ ST श्रेणी के लिए- 86.55 रुपये
PH- 26.55 रुपये

चयन प्रक्रिया:-
अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मेन्स परीक्षा, फिजिकल टेस्ट एवं इंटरव्यू के आधार पर होगा.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें 

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button