
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
धोबी समाज के इष्टदेव शिक्षा और स्वच्छता के जनक संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज की जयंती समाज द्वारा 23 फरवरी को समाज के भवन में धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम रजक प्रदेश संरक्षक झड़ी राम कनोजे प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कनौजे के द्वारा समाजिक पदाधिकारियों एवं समाज जनों की उपस्थिति में संत गाडगे जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक झड़ी राम कन्नोजे ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने स्वच्छता की अलख जगाकर शिक्षा के लिए कार्य की है। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। वह हमारे धोबी समाज के महान समाज सुधारक थे संत गाडगे महाराज लाखों लोगों के लिए आदर्श बने।जिला अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम रजक ने कहा कि संत गाडगे जी महाराज अपने जीवन में सामाजिक कुरीतियों अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष किया। शिक्षा के प्रति जागरूकता भी उनके मुहिम का हिस्सा था। संत गाडगे का मुख्य उद्देश्य था कि भले ही घर का बर्तन बिक जाए रोटी हाथ में लेकर खाना पड़े लेकिन बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएं। प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कनौजे ने कहा कि संत गाडगे सर्व समाज के महापुरुष के साथ संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर के राजनीतिक गुरु भी थे। उन्होंने कहा कि समाज को बुराइयों व कुरीतियो से दूर रखने के अलावा छुआछूत से दूर करने कार्य संत गाडगे ने किया। संत गाडगे जयंती कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगों ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश धोबी समाज के संगठन मंत्री रहे जितेंद्र निर्मलकर के आकस्मिक निधन पर मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम रजक प्रदेश संरक्षक झड़ी राम कन्नोजे प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कनौजे प्रदेश उप कोषाध्यक्ष धनेश्वर निर्मलकर प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश रजक महिला प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष निर्मला रजक सुरेश कनौजे जनक राम रजक तिलक कन्नौजे आजूराम कनोजे पंचराम रजक अग्नि निर्मलकर पोषण रजक लोकेश कनोजे चोवाराम निर्मलकर अश्वनी रजक हार्दिक रजक अरुण कनोजे सहित पदाधिकारी एवं समाज जन उपस्थित थे।