छत्तीसगढ़

कहां लगे हो चक्कर में कोई नहीं इस जुगाड़ के टक्कर में! कोरोना से बचने के लिए कुकर से भाप ले रहे धमतरी पुलिस के जवान

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

धमतरी: मौजूदा वक्त में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ रहा है जिससे आम लोगो के अलावा स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में कोतवाली पुलिस ने कोरोना से बचाव के लिए जुगाड़ कर भाप लेने का इंतजाम किया है, जिससे पुलिस कर्मी आते जाते ड्यूटी के दौरान भाप लेते हैं।कोतवाली टीआई ने बताया कि सोशल मीडिया में एक वीडियो आया था। उसी वीडियो को देखकर सभी पुलिसकर्मियों के लिए यह खाना बनाने वाले कूकर से जुगाड़ करके भाप लेने के लिए बनवाया है, जिससे ड्यूटी पर निकलने से पहले और ड्यूटी से लौटने के बाद पुलिसकर्मी इस कुकर मशीन से भाप ले रहे है। यह पुलिसकर्मियों को खूब भा रहा है और पुलिस कर्मी बारी-बारी से भाप ले रहे हैं। 

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button