ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में उच्च के सूर्य का गोचर है। वृषभ राशि में बुध, राहु और शुक्र का गोचर है। मंगल मिथुन राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में शनि हैं। कुंभ राशि में गुरु हैं। चंद्रमा मीन राशि में गोचर में हैं।
राशिफल-
मेष-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन थोड़ा परेशान हो सकता है लेकिन आप उबर जाएंगे इस परेशानी से। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक, अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
वृषभ-आर्थिक स्थिति सुधरेगी आपकी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। व्यापार आपका ठीक चलेगा। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क-भाग्य साथ देगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। प्रेम की स्थिति में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापार मध्यम चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह-परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हुई हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
तुला-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। बाकी व्यापार आपका सही चल रहा है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
धनु-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी का योग बन सकता है लेकिन गृहकलह के संकेत दिख रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
मकर-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा आपको। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कुंभ-रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा। बस वाणी और निवेश से बचें। वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। निवेश अभी न करें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार आपका सही चल रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
मीन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य सुधार की ओर है। प्रेम में नयापन और अपनापन होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
Read Next
3 days ago
धनतेरस और दिवाली पर सोने की कीमतों का रिकॉर्ड उछाल, लेकिन स्मार्ट खरीदारी से बचत संभव
7 days ago
JSW MG Motor India ने लॉन्च किया Windsor Inspire Edition, सिर्फ 300 यूनिट्स होंगे उपलब्ध
7 days ago
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का भारत दौरा: दोनों देशों के बीच संबंधों में नई ऊर्जा
7 days ago
10 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ, पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत
7 days ago
गाजा में इजरायल का बड़ा हवाई हमला, 40 से अधिक फिलिस्तीनी मलबे में दबे; ट्रंप की शांति योजना के बीच बढ़ा तनाव
4 weeks ago
AIOCD ने ऐतिहासिक GST 2.0 सुधार का किया स्वागत मरीजों को अब बड़ी राहत
3rd September 2025
लास वेगास के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन
29th August 2025
भारत-जापान शिखर सम्मेलन : निवेश, तकनीक और रक्षा सहयोग पर बनी सहमति
26th August 2025
श्री गणेश महामहोत्सव पर विशेष …आचार्य रजनीकांत शर्मा
19th August 2025
केंद्रापाड़ा : औल क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नदी पार करते वक्त डूबीं 73 भैंसें, गांव में मातम
Back to top button