‘राष्ट्रपति चुनाव: भाजपा ने इस नेता को नियुक्त किया प्रदेश प्रभारी, इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगी NDA उम्मीदवार मुर्मू

1 Min Read

रायपुर : 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। भाजपा ने विधायक शिवरतन शर्मा बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी बनाया है। साथी ही विधायक नारायण चंदेल को सहप्रभारी बनाया गया है।

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में प्रशिक्षण ले रहे विधायक

 नियुक्त किए गए प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारी दिल्ली भाजपा मुख्यालय में प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण लेने वाले नेताओं में शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल और कृष्णमूर्ति बांधी शामिल हैं।

15 जुलाई को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी द्रौपदी मुर्मू

बता दें कि, NDA के तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। इस दौरान वे प्रदेश के सांसद और विधायकों से मुलाकात करेंगी।

Share This Article
Leave a Comment