राष्ट्रीय कराते:लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी यशराज खरे दिल्ली में दिखायेंगे अपनी प्रतिभा…

कोरबा छत्तीसगढ़ – कलेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सिटी सेंटर मॉल के संचालक प्रेमराज बंजारे में बताया कि नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय इंडोर स्टेडियम में 16 अप्रैल से तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्टेयर्स इम्पावरिंग नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन भारत सरकार एवं कराते एसोसिएशन इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता होना है।जिसमे कोरबा ज़िले के लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी सिटी सेंटर मॉल के खिलाड़ी यशराज खरे अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने शनिवार को छत्तीसगढ़ की 133 दल की टीम कराते एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के कोषाध्यक्ष एवं मुख्य कोच खेत्रों महानंद के नेतृत्व में संपर्क क्रांति से रवाना हुए।इस बीच चौकसे ग्रुप ऑफ़ कॉलेज की निदेशक एवं कराते संघ की मुख्य संरक्षक श्रीमति पलक जायसवाल,कराते एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के महासचिव अविनाश सेठी,अध्यक्ष सुशील चंद्रा आदि मौजूद थे।
प्रेमराज बंजारे ने बताया की एक एवं दो अप्रैल को हॉलीग्रॉस स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियो को चयन किया गया है एवं जानकारी दी कराते की प्रतियोगिता में दो इवेंट्स होते है जिनमे कुमिते एवं काता प्रमुख है।बता दें यशराज खरे ताईक्वांडो के भी राष्ट्रीय खिलाड़ी है,इससे पहले भी यशराज खरे ने ताईक्वांडो में दो बार स्वर्ण पदक प्राप्त कर ज़िले का मान बढ़ाया है।इस प्रतियोगिता हेतु कोरबा ज़िले के ओलंपिक संघ अध्यक्ष नौसाद ख़ान,सचिव सुरेश क्रिस्टोफ़र,ज़िला क्रीड़ाधिकारी के आर टंडन,ज़िला खेल अधिकारी दिनु पटेल,प्यारेलाल चौधरी,सिटी सेंटर कल संचालक मधुर साहू,जितेंद्र पांडेय,विशाल चवलानी,अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष आभा अग्रवाल,कविता सोनी,मनीषा गोयल,कल्पना पटेल,उमा बंसल,लेवल अप अकादमी के मुख्य कोच अविनाश बंजारे,अजीत शर्मा,दुर्गेश साहू,देवशीष कश्यप,छाया कंसारी,सुयश चंद्रा,राजेंद्र निर्मलकार ने इस प्रतियोगता हेतु शुभकामनाये एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button