राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम पर एक दिवसीय उन्मुखी कार्यशाला  का आयोजन

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।

  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. खेमराज सोनवानी एवं जिला एन.सी.डी. नोडल व खण्ड चिकित्सा अधिकारी-बलौदाबाजार डाॅ. राकेश कुमार के निर्देशानुसार गैर संचारी (जिला एन.सी.डी.सेल) के अंतर्गत  राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम पर एक दिवसीय उन्मुखी कार्यशाला का आयोजन 02 मार्च को सामु.स्वा.केन्द्र लवन के सभा कक्ष में जिला एन.सी.डी. सलाहाकार डाॅ. सुजाता पाण्डे के द्वारा दिया गया। जिसमें   विश्व में जलवायु परिवर्तन होने से होने वाले कारण मानव स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव एवं विभिन्न प्रकार के बीमारीयों के संबंध में जानकारी दिया गया। जिसमें ब्लाक बलौदाबाजार के सभी चिकित्सा अधिकारीयो, सी.एच.ओ. एवं आर.एच.ओ. प्रशिक्षण में सम्मिलित थे।
Share This Article
Leave a review