छत्तीसगढ़

*राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में फिर हुआ हादसा : कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हुई मौत…*

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़। आज शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 1 कई मौत हो गई, वही 1 घायल हो गया है।

मिली जानकारी अनुसार घटना थाना भूपदेवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चारभांठा के पास लगभग 6 बजे मोटरसाइकिल सवार 2 लोग जा रहे थे, जिसे कार क्रमांक CG 13 AD 7151 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए, जोरदार टक्कर मार दी।
जिसमे एक कि अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसे में मृत गरीब युवक की उम्र 33 वर्ष, मृतक़ का नाम डमरू महन्त बताया गया। जो पेशे से ड्राइवर था। मृतक़ घर का अकेला कमाऊ था। मृतक़ के पीछे वृद्ध मां पत्नि और दो छोटे बच्चे है। मृतक़ शहर के मिट्ठू मुड़ा मुहल्ला वार्ड नंबर 35 का रहने वाला था।
वह सुबह किसी पारिवारिक काम से मित्र मनोज कुमार चौहान के साथ गांव गया हुआ था। वापसी के दौरान पल्सर बाइक को मनोज कुमार चौहान चला रहा था और मृतक पीछे बैठा था।
Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button