एक बेटी का सपना सुनकर भावुक हुए पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- कुछ मदद चाहिए तो हमें बताएं
Utkarsh Samaroh:
[img-slider id="274450"]
गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भरूच में ‘उत्कर्ष समारोह’ में हिस्सा लिया. इस दौरान एक लाभार्थी से बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी भावुक हो गए. दरअसल पीएम मोदी सरकारी योजनाओं के लाभार्थी अयूब पटेल से बात कर रहे थे. इस दौरान अयूब पटेल उनकी बेटी के डॉक्टर बनाने के सपने के बारे में सुनकर भावुक हो गए. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि आप मुझे बताएं अगर आपकी बेटी का सपना पूरा करने में किसी प्रकार की मदद की जरूरत हो.
गुजरात के मुख्यमंत्री भी हुए शामिल
उत्कर्ष समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल थे. इस बात की जानकारी पाएमओं ने दी है. पीएमओ द्वारा साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि ये कार्यक्रम जिले में गुजरात सरकार की चार प्रमुख योजनाओं की 100 फीसदी संतृप्त को चिह्नित करेगा. ताकि जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता प्रदान किया जा सके



