रीजन 9 कान्फ्रेंस “सरस्वती कुंज” में मिडटाउन को मिले 23 अवार्ड

संतोष ठाकुर की कलम से

बिलासपुर/तखतपुर।लायंस क्लब इंटरनेशनल 3233 सी के द्वारा बिलासपुर के इंटरसिटी हॉटल में शानदार एवं गरिमामय रीजन 9 कान्फ्रेंस “सरस्वती कुंज” का आयोजन रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ के के श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। जिसमें रीजन 9 के क्लब सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, वर्तमान गवर्नर, डिस्ट्रिक्ट के अन्य पदाधिकारी, रीजन जोन के पदाधिकरी एवं सभी क्लबों के लायन सदस्य उपस्थित रहे। रीजन चेयरपर्सन डॉ के के श्रीवास्तव ने वर्षभर के कार्यों का अवलोकन करते हुए विभिन्न श्रेणी में लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन को 23 अवार्ड से सम्मानित किया। श्रेष्ठ जोन चेयरपर्सन ला.कुसुम गोयल, श्रेष्ठ अध्यक्ष ला.संध्या पांडेय, सर्वश्रेष्ठ सचिव ला.शेफाली सिंह, श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष ला.सुलोचना सिंह बघेल, श्रेष्ठ एल्बम मिडटाउन क्लब, ला.सुधा साव, ला.उषा तिवारी, ला.सावित्री मिश्रा, ला.शशिदेवांगन,ला.सुषमा तिवारी,ला.शंपा दत्ता,ला.साधना शर्मा,ला.वासंती शर्मा,ला.आरती साहू,ला.आरतीअम्बष्ट,ला.नीना गरेवाल,ला.गरिमा तिवारी,ला.आरतीदांडे कर,ला.गरिमावष्नेय,ला.अंजिता उपाध्याय,ला.प्रीति चौरसिया,इन सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। विदित हो कि,लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन की अध्यक्ष श्रीमती संध्या पाण्डेय का मायके तखतपुर मे है।लायंस क्लब बिलासपुर मिड टाउन की तरफ से रीजन चेयरपर्सन डॉ के के श्रीवास्तव जी को हार्दिक बधाई दी गई।

लायन सदस्यगण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button