रेगांवाही पंचायत में पहुंचकर वालीबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे विक्रम उसेंडी–

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–22.10.22

रेगांवाही पंचायत में पहुंचकर वालीबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे विक्रम उसेंडी–

पखांजुर।।
पलकोट के दक्षिण और अंतिम छोर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद वन मंत्री विक्रम उसेंडी आज युवाओं को उत्साहवर्धन हेतु रेगांवाही पंचायत में पहुंचकर के वालीबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे। गांव के बुजुर्ग युवा महिलाओं ने उसेंडी का भव्य स्वागत किया इस अवसर पर रेगांवाही गांव के सरपंच ने विक्रम उसेंडी का पुष्प हार से स्वागत किया गांव के बुजुर्ग ने भी विक्रम उसेंडी का स्वागत किया इस अवसर पर विक्रम उसेंडी ने कहा कि स्वास्थ और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेलों का अहम योगदान है वॉलीबॉल भी एक ऐसा खेल है जिसमें शारीरिक मानसिक रूप से तंदुरुस्त रखता है मुख्य अतिथि दोनों टीम को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाती है एवं खेल खेलना चाहिए स्वामी विवेकानंद जी के एक बात कहि कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क जन्म लेता है इसीलिए हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना चाहिए आए दिन खेल खेला जाना चाहिए दोनों टीम खेल भावनाओं के साथ खेले सभी को शुभकामनाएं व बधाई दिए इस बीच रेंगावाहि से लौटते वक्त समस्त गांव में माननीय विक्रम उसेण्डी का जगह-जगह पर स्वागत किया गया एवं आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी ऐसा समस्त गांव जनता उसेंडी को आश्वासन दीया एवं देव गुड़ी की पूजा की ,आंखमेटा गांव में उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात बांदे पहुंच करके बांदे मछली बाजार में जिला पंचायत निधि से 8 लाख की लागत से बनने वाली मछली बाजार सेड के निर्माण हेतु विक्रम उसेंडी के हाथों से भूमि पूजन किया गया, जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल की उपस्थिति  एवं बांदे मंडल अध्यक्ष रतन हालदर की उपस्थिति में , साथ ही बांदे बाजार कामेटी के अध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया तत्पश्चात बांदे शांतिपारा पहुंच कर  कांग्रेश अध्यक्ष ठाकुर मजूमदार को इस अवसर पर विक्रम उसेण्डी ने पुष्पगुछ एवं तिलक चंदन लगाकर के भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश दिलाया*
*इस अवसर पर बांदे मंडल के मंडल अध्यक्ष रतन हालदार ,जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल किसान मोर्चा जिला महामंत्री स्वपन तरफदार,बांदे मंडल महामंत्री असीत सरकार निरंजन हलदर, बांदे मंडल उपाध्यक्ष दिनू सेन गुप्ता मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष आशिमा शाह ,जिला शिक्षा प्रकोष्ठ स्वरूप राय, परिमल व्यापारी ,उत्तम देव नाथ, रेगांवाही पंचायत के नागरिक बंधुओं एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सदस्य उपस्थित थे*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button