विधायक अमितेश शुक्ल ने ओनवा में बिजली का केबल लगवाया फौरन, व्यवस्था सुचारू रूप से हुई चालू ग्राम वासियों ने जताया आभार

छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र=8815207296

[img-slider id="274450"]

छुरा : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में छुरा विकासखण्ड के ग्राम ओनवा में बिजली का केबल नहीं लगने की वजह से विद्युत की समस्या से ग्राम वासियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. जिस पर ब्लॉक महिला अध्यक्ष मंजू ध्रुव को इसकी जानकारी होने पर फौरन इस बात की जानकारी प्रथम पंचायत मंत्री एवं विधायक राजिम अमितेश शुक्ल को दिया गया.

इस बात को गंभीरता पूर्वक एवं जनता के दर्द को समझते हुए अमितेश शुक्ल ने फौरन बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए जल्द से जल्द केबल का काम पूरा करने को कहा गया. जिससे ग्राम ओनवा में विद्युत की समुचित व्यवस्था हो सके.

इस बात को विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा फौरन संज्ञान में लेकर केबल बिछाने का काम पूरा किया गया. जिससे ग्राम ओनवा में बिजली की व्यवस्था सुचारु रुप से चालू हो गई. ग्रामवासी एवं ब्लॉक महिला अध्यक्ष मंजू ध्रुव, सियाराम ध्रुव, गंगाराम ध्रुव, ताराचंद यादव, खेमबाइ ध्रुव, दसरथ ध्रुव,अहिल्या बाई ध्रुव्, प्रेम बाई ध्रुव, धनराज ध्रुव, खैदराम ठाकुर,पोषण ठाकुर और राधाबई ध्रुव के साथ-साथ समस्त गाँव वासियों के द्वारा अमितेश शुक्ल को आभार व्यक्त किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button