प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, 12 जिलों में नहीं मिले एक भी मरीज,देखिए जिलेवार आंकड़े…

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थम गई है. अलग-अलग जिलों मिल रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है. इसी बीच रविवार को प्रदेश में 49 नए मरीजों की पहचान की गई है. दूसरी ओर 1 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई. राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 114 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे हैं.

[img-slider id="274450"]

आज 49 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 3 हजार 746 हो गई है. अब तक 9 लाख 88 हजार 904 मरीज स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अब तक 13 हजार 457 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है. नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1 हजार 295 हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button