छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ने फिर शुरू की ये सुविधा, आसान होगा सफर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। कोरोना महामारी के चलते लंबे समय से यात्रियों को अनारक्षित टिकट यानी जनरल टिकट नहीं दी जा रही थी, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। रेलवे ने अनारक्षित टिकट यानी जनरल टिकट की सुविधा फिर से शुरू कर दी है।

बिलासपुर रेल जोन के अधिकारियों ने दी जानकारी

  बिलासपुर रेल जोन के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इस सुविधा को फेज मैनर में शुरु किया जा रहा है। पहले चरण में आज एक जून से 4 एक्सप्रेस ट्रेनों में ये सुविधा शुरू की जा रही है। जिनमें दुर्ग-राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस, दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस और दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस शामिल है। इसके बाद दूसरे चरण में 14 जून से दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस और दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस में ये सुविधा शुरु की जाएगी।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button