न्यूज़

लकड़ी मिल में लगी भीषण आग : लाखों का माल जलकर खाक, दमकल की 30 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित एक मिल में बीती देर रात भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपए के बांस जलकर खाक हो गए हैं। घटना की जा​नकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक ​शिवानन्द एण्ड ब्रदर्स सा मिल में बीती देर रात भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपए के बांस जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक लगभग दमकल की 30 गाड़ियों से आग पर पानी डाला जा चुका है। फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button