
दिनेश दुबे
आप की आवाज
बेमेतरा —कांग्रेस भवन में युवक कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल ने पत्रकार वार्ता में चर्चा करते हुए कहा कि
बीते 18 महीने से कोरोनावायरस की कारण युवक कांग्रेस की बैठक नहीं हो पा रही थी और जो भी कार्यक्रम होता था ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाते थे अब पहले की अपेक्षा कुछ वातावरण अनकुल होने लगा है इस कारण से आज युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी गई जहां पर जिले के सभी कार्यकर्ताओं इसमें शामिल हुए जिसमें कुछ ने अपनी नाराजगी जाहिर किया तो कुछ ने अपनी समस्या को सामने रखा ऐसा एक परिवार में होता ही है
उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोग कोरोना से अधिक महंगाई से परेशान हो गए है जबकि 2012अंत में नरेंद्र मोदी अन्ना हजारे रामदेव बाबा जैसे लोग भाजपा सरकार के आने पर डीजल पेट्रोल रसोई गैस की कीमत में कमी होने की बात किया करते थे किन्तु आज महंगाई के बारे में कुछ भी नहीं कहते
उन्होंने बताया कि 45साल में महंगाई अब सर्वोच्च स्तर है जब अंतराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल डीजल का भाव कम हुआ तो भी केंद्र सरकार 70% की वृद्धि कर चुकी है उन्होंने बताया कि कांग्रेस बीते सालों में एक बार ₹1 की बढ़ौतरी किया था तब तत्कालीन प्रदेश में रमन सिंह तथा नरेंद्र मोदी साइकल में चलने की बात कही थी इसी तरह महंगाई को रोकने में केंद्र सरकार असफल रही है सरसों का तेल अब ₹80 से बढ़कर ₹200 हो गई है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सन् 2014 में महंगाई डायन नहीं थी बल्कि आज महंगाई जनता को खा रही है रसोई गैस 3 गुना महंगा हो चुका है पेट्रोल ₹100 पार हो चुका है वहीं डीजल ₹100 तक पहुंच रहा है उन्होंने बताया कि कांग्रेस के सारे कार्यक्रमों में यूथ कांग्रेस का सहयोग रहता है उन्होंने उज्जवल योजना के बारे में बताया कि उज्जवल योजना के माध्यम से घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने की बात कही गई थी पर अब लोग फिर से चूल्हे की तरफ महंगाई के कारण लौट रहे हैं उन्होंने बताया कि डीजल पेट्रोल महंगाई सहित अन्य सामानों की महंगाई के विरोध में युवक कांग्रेसी चरणबद्ध आंदोलन कर रही है इसके पहले जिलेभर की युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस भवन में संपन्न हुए जिसमें बाहर से आए हुए पदाधिकारियों एवं युवा कांग्रेस नेताओं ने जिला के युवक कांग्रेस कार्यकताओं से चर्चा किया और अपने विचार रखे इस मौके पर युवक कांग्रेस कमेटी के
जिला सह प्रभारी विधि नामदेव जिला युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलज़ार अली जिला उपाध्यक्ष वशीम मुनीर जिला महामंत्री वैभव मिश्रा नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक दुबे एवं राजू साहू आशीष तिवारी सहित अन्य युवक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता उपस्थित थे




