लड़की ने प्रेमी को Kiss किया, सिगरेट का कश खींचा और मार दी गोली, जानिए क्यों

नई दिल्लीः बॉयफ्रेंड को किस किया… सिगरेट का कश खींचा और फिर अचानक से पेट में गोली मार दी. ये किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में हुई एक घटना है. हालांकि, गोली युवक को छूकर निकली और उसकी जान बाल-बाल बची. बताया जा रहा है कि लड़की को प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं हो रही थी इसलिए उसने आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया.

पूर्व बर्धमान जिले की घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को पूर्व बर्धमान जिले के कटवा थाना क्षेत्र में 22 साल की युवती ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था. दोनों केसिया गांव में मिले और दोनों के बीच बातचीत हुई.

फिर युवती ने अपने प्रेमी को गले लगाया. इसके बाद उसे किस किया. साथ में दोनों ने सिगरेट भी पी. तभी अचानक युवती ने प्रेमी को गोली मार दी.

पेट को छूकर निकल गई गोली
गनीमत रही कि गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई और उसकी जान बच गई. युवक ने शोर मचाया और घटना के संबंध में पुलिस को शिकायत दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि प्रेमिका ने झारखंड से घर लौटने पर उसे मिलने के लिए बुलाया था. वह वहां पर कुछ समय पहले नौकरी करने गई थी.

युवती को किया गया गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती गोली चलाने के बाद वहां से भागने लगी थी. लेकिन, बाद में उसको गिरफ्तार कर लिया गया.

उसके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है.

चार साल से रिलेशनशिप में थे दोनों
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रेमी से बढ़ती दूसरे के कारण युवती ने यह कदम उठाया. वे दोनों पिछले चार वर्षों से रिलेशनशिप में थे. लेकिन, पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही थी, जो युवती को रास नहीं आई

Share This Article
Leave a review