लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ी, फिर वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। भरत रत्न पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पिछले दिनों उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया था। लेकिन आज (शनिवार) खबर सामने आई कि एक बार फिर लताजी की तबीयत बिगड़ गई हैं। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। कोरोना और निमोनिया होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

डॉक्टर्स की टीम रख रही नजर

 

डॉक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार लता मंगेशकर के सेहत का ध्यान रख रहे हैं। एक बार फिर कोकिला की सेहत बिगड़ी तो उन्हें तुंरत वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। डॉक्टर्स की टीम 24 घंटे उनके इलाज के लिए मौजूद है।

मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं

 

लता मंगेशकर को 6-7 दिन पहले वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया गया था। डॉ. प्रतीत समधानी ने बताया था कि उनके सेहत में सुधार हैं। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया गया है। लेकिन वह आईसीयू में मेडिकस ऑब्जर्वेशन में हैं।

निधन की अफवाहें आई थीं सामने

 

वहीं कुछ दिन पहले लता मंगेशकर के निधन की झूठी खबरे सामने आई थीं। इसके बाद उनके ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर परिजनों ने कहा था कि अफवाहों पर ध्यान न दें। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने अपडेट दिया है। लता दीदी की तबियत में सुधार दिख रहा है। उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने और घर वापसी की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button