अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

लाकडाउन का उल्लघंन करने वाले दुकानदारों पर की जा रही कार्यवाही…..

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जुर्माना लगाकर दुकान सील किया जा रहा है, शादी समारोह में 10 से अधिक लोगों की भीड़ होने के कारण जुर्माना लगाया गया

जशपुर नगर 19 अपै्रल 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन और एसडीएम जशपुर सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में  तहसीलदार जशपुर श्री  लक्ष्मण राठिया, ए एस आई श्री बाघव,  आर आई गोविन्द सोनी एवं पटवारी तरुण खलखो एवं अन्य के द्वारा आज दो किराना  दुकानों को सील किया गया जिसमे पहला किराना दुकान संतोष जैन बसस्टैंड, एवं दूसरा सरिता यादव सन्ना रोड द्वारा संचालित की जार ही थी विदित होकि 26 अप्रैल तक लॉक डाउन    की अवधि मे समस्त किराना दुकान बंद रहेंगे  । उक्त अवधि मे समस्त निजी भवनो के निर्माण कार्य बंद रहेंगे । कड़ाई से निर्देशों का पालन कराने,  चोरी छिपे सामान बेचने वाले और छड़ सीमेंट विक्रेताओं पर भी  महामारी एक्ट की धारा अंतर्गत कार्यवाही  की जा रही है।
तहसील जशपुर अंतर्गत ग्राम कसीरा मे बिना अनुमति विवाह एवं लॉक डाउन के नियमों का पालन न किये जाने के कारण  किये जाने पर  दिलबहाल राम शादी परिवार पर 2000रु का जुर्माना लगाकर वसूली किया गया  विदित हो की  लॉक डाउन अवधि मे अनुविभागीय अधिकारी के अनुमति से शादी विवाह हेतू मात्र 10 व्यक्ति की अनुमति ही दी जाती है

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button