लापरवाही पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 4 पटवारी निलंबित

ब्रेकिंग न्यूज
बेमेतरा, 3 नवंबर 2026 – जिला प्रशासन ने कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिले के 4 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिला प्रशासन से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लगातार मिल रही शिकायतों, पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और अनुपस्थिति के कारण आम नागरिकों के अति आवश्यक राजस्व कार्य बाधित हो रहे थे। इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

निलंबित पटवारियों के नाम –
•  बोधीराम निषाद – तहसील बेमेतरा •  लोकेश रात्रे – तहसील बेरला •  तारनदास पाटले – तहसील थान खम्हरिया •  दिलेश्वर साहू – तहसील नांदघाट
निलंबन अवधि के दौरान संबंधितों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इनका मुख्यालय संबंधित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी / तहसील कार्यालय निर्धारित किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राजस्व कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Back to top button