अन्यन्यूज़

लापरवाह एएनएम आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम को लगा दिया एक साथ 4 वैक्सीन, हुई दर्दनाक मौत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

मध्य प्रदेश विदिशा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 9 महीने के मासूम को एक साथ चार वैक्सीन लगाने से मौत हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस टीकाकरण करने वाले एएनएम पर सवाल उठ रहे हैं। यह पूरा मामला करारिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदानगर का है।

बताया जा रहा है कि 12 अक्टूबर को पिता सुनील कुशवाह अपने नौ महीने के मासूम को आंगनबाड़ी में एएनएम द्वारा एक साथ चार टीके लगाए गए थे। पिता के अनुसार, वैक्सीन के पहले मासूम पूरी तरह से स्वस्थ था। वैक्सीन लगने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद इलाज के लिए उसे जिला अस्पातल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने उसके शव को दफना दिया था, लेकिन बाद में वैक्सीन से मौत होने की आशंका के बीच एसडीएम से परमिशन लेकर मासूम के शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया गया। सीएसपी राजेश तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले में जांच करने और एएनएम से पूछताछ करने की बात कही है। वहीं मौत किस कारण हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

लापरवाह एएनएम आंगनबाड़ी केंद्र में  मासूम को लगा दिया एक साथ 4 वैक्सीन, हुई दर्दनाक मौत

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button