न्यूज़

लिपिक संघ द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन। मुख्य मंत्री से वादा निभाने की मांग।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

मनेंद्रगढ़ :- जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में लिपिकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में लिपिकों के सम्मेलन के दौरान मंच से यह घोषणा किया था कि उनके वेतनमान में सुधार किया जाएगा। परंतु 4 वर्ष व्यतीत होने के बावजूद उस घोषणा का क्रियान्वयन नहीं हो सका है, जिससे प्रदेशभर के लिपिकों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लिपिकों ने 15 फरवरी को राजधानी में रैली कर प्रदर्शन भी किया था। आज घोषणा दिवस की चतुर्थ वर्षगांठ पर लिपिकों ने गुलाब का फूल भेंट कर के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है, एवं वादा निभाने की मांग की है। लिपिक संघ के
जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद 4 वर्ष तक मांगों को अकारण ही लंबित रखा गया है। यदि हमारी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो प्रदेश भर के लिपिक उग्र आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे ।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button