लीगल अवेरनेस आउटरीच अभियान: राष्ट्रपति श्री कोविंद नई दिल्ली से 02 अक्टूबर को करेंगें शुभारंभ…

पैन इण्डिया लीगल अवेयरनेस आउटरीच अभियान 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक
दूरदर्शन एवं टेलीविजन के माध्यम से शुभारंभ कार्यक्रम का किया जाएगा सीधा प्रसारण

[img-slider id="274450"]

कोरबा छत्तीसगढ़ – आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पैन इण्डिया लीगल अवेरनेस आउटरीच अभियान 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2021 तक चलाया जाएगा। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 02 अक्टूबर 2021 को विज्ञान भवन नई दिल्ली से सुबह 11 बजे इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एवं नालसा के मुख्य संरक्षक, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के कार्यपालक अध्यक्ष शामिल होंगंे। इस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर का प्रसारण नालसा के यू-ट्यूब चैनल के लिंक ी https://www.youtube.com/watch?v=UQR9IJZQVWY के साथ-साथ दूरदर्शन एवं टेलीविजन चैनल पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button