छत्तीसगढ़न्यूज़

लेन्ध्रा स्कूल के बच्चों पर मधु -मक्खियों ने किया हमला रेनो -01 ने समय पर पहुंचाई मद्द ,,,

वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे
कोसीर। कोसीर मुख्यालय के ग्राम लेन्ध्रा स्कूल में बच्चे पढ़ने पहुंचे हुए थे वे स्कूल प्रांगण में खेल – कूद रहे थे तभी स्कूल भवन के छत पर बने मधु -मक्खियों के छत्ते से मधु – मक्खियों ने अचानक उड़ कर हमला कर दिया बच्चे कुछ समझ पाते पर मक्खियों के शिकार हो गए ।स्कूल के शिक्षकों ने 112 डायल कर घटना की जानकारी दी गई ।समय पर रैनों -01 कोसीर ने पहुंच कर मद्द की और प्रभावित विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ समय पर लेजाया गया उनकी इलाज हो रही है । रैनों -01 कोसीर के आरक्षक आनन्द निराला औऱ चालक अनुपम सिंग सुबह रैनों 01 में थे ।आनन्द निराला ने बताया कि 10 बजे आस -पास की घटना है मधु – मक्खियों से 07 बच्चे प्रभावित हुए है जिसमें मीडिल कक्षा के विद्यार्थी हैं उन्हें सारंगढ अस्पताल समय पर ले गए ।प्रभावित में मुख्य रूप से दुष्यंत निराला,आनन्द प्रजापति ,गुलशन साहू ,भानु निषाद ,दिब्या विश्वकर्मा ,रोशनी साहू ,राखी निराला हैं। जल्द मद्द मिलने से रैनों -01कोसीर की हुई प्रसंसा ।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button