लॉकडाउन के नाम पर कालाबाजारी, रोजमर्रा की कई चीजों के दाम अभी से बढ़े…
रायपुर।
बस्तियों का ये है हाल रायपुर के संजय नगर इलाके में किराने की दुकान चलाने वाले सिराज ने बताया कि सबसे ज्यादा बिकने वाला गुटखे का पाउच नहीं मिल रहा। कुछ दुकानों पर इसे 10 से 15 रुपए बढ़ाकर बेचा जा रहा है, फुटकर में 5 रुपए का गुटखा अब 7 रुपए में बिक रहा है। बोरियाखुर्द में किराने की दुकान चलाने वाले रितेंद्र पांडे ने बताया कि होलसेल में खाने के तेल के दाम बीते दो-तीन दिनों में अचानक बढ़ गए हैं। जो तेल का टीपा 2020 रुपए में मिल रहा था, अब 2100, 2200 के करीब मिल रहा है, होलसेल में ही रेट बढ़ गए हैं तो चिल्हर रेट पर इसका असर पड़ा है। वही,संतोषी नगर इलाके के दुकानदार रोशन साहू ने बताया कि गुड़ाखू (एक नशीला मंजन) भी मनमाने दाम पर बिक रहा है। इसका रेट भी बढ़ गया है। 7 रुपए में आने वाली छोटी डिबिया 15 से 20 रुपए में बेची जा रही है। आस पास के जिले, धमतरी और महासमुंद में भी इसी तरह के हालत बने हुए हैं। हो रही कालाबाजारी की तैयारी होलसेल दुकानदारों का ग्रुप ऐसे मौके की तलाश में ही रहता है। लॉकडाउन की खबरों के बीच मार्केट से अचानक कुछ चीजों को गायब कर दिया जाता है। लोग जब मनमाने दाम पर खरीदने को राजी हों तो 5 रुपए की चीज 50 में बेची जाती है। इस बार भी कुछ ऐसी की तैयारी में कारोबारी नजर आ रहे हैं।



