वरिष्ठ कांग्रेसियों ने मनाया महात्मा गांधी की 152 वी जयंती

बापू के विचारों को बनाये अपना आदर्श-नगेन्द्र नेगी

रायगढ़ महात्मा गांधी के 152वी जयंती पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कृषि कल्याण परिषद के सदस्य नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ महात्मा गांधी चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को साझा किया साथ ही देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जिनका जयंती भी आज मनाते हुए उन्हें याद किया गया,वे क्रांतिकारी विचारधारा के थे देश की आजादी में उनका भी महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व किसान कल्याण परिषद छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य नगेन्द्र नेगी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष संजय देवांगन वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय, सतपाल बग्गा,नगर निगम के प्रथम महापौर जेठू राम मनहर,नारायण घोरे, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनोज सागर,भुवाल शुक्ला,प्रदीप मिश्रा,राकेश सिंह, कुलदीप नर्सिंग, रजत गोयल ने महात्मा गांधी अमर रहे के नारों से पुरा चौक गुंजायमान किया माल्यर्पण कर उन्हें नमन करते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया।वही लाल बहादुर शास्त्री के लिये कांग्रेसियों ने बताया कि । आजादी के बाद शास्त्री जी की साफ-सुथरी छवि ने उन्हे नेहरू जी के मृत्यु के बाद देश का दूसरा प्रधानमंत्री बनाया और उनके सफल मार्गदर्शन में देश काफी आगे बढ़ा। अनाजों की कीमतों में कटौती, भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में सेना को खुली छूट देना, ताशकंद समझौता जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाते उनकी मृत्यु ताशकंद में रहस्यमयी तरीके से हो गई।लाल बहादुर शास्त्री अपने देश के लिए बलिदान और सच्ची देश भक्ती के लिए सदैव जाने जाएंगे। मरणोपरांत इन्हे भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
पार्षद संजय देवांगन ने बताया कि महात्मा गांधी के विचारों को हमे अमल करना चाहिए जैसे गांधी जी ने कहा है-
अगर मनुष्य कुछ सीखना भी चाहे तो अपनी हर गलती से कुछ शिक्षा जरूर मिलती है,
खुद वो बदलाव बनिए, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं.
भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं.
किसी भी व्यक्ति के विचार ही सबकुछ होते हैं, वह जैसा सोचता है वैसा बन जाता है.
खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो देना.
शांति का कोई दूसरा रास्ता नहीं है, इसका एकमात्र रास्ता शांति ही है.
यदि हम इन विचारों के साथ चलते है तो जीवन मे सफल जरूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button