वार्ड नं.3 मे उपचुनाव जीतेगी कांग्रेस या विक्टिरी बनाएगी बीजेपी
जिला एमसीबी से रईस अहमद की रिपोर्ट
मनेन्द्रगढ़- मनेंद्रगढ़ के वार्ड नंबर 3 में आज उपचुनाव है , चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी पूर्व पार्षद सपन महतो और बीजेपी के प्रत्याशी महेंद्र चंदेल जीत के लिए दम भर रहे हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी के समर्थक अपने अपने प्रत्याशी को समर्थन देने पहुंचे हुए हैं कांग्रेस के प्रत्याशी सपन महतो से हमने सवाल किया कि जनता आपको वोट क्यों दें तो उन्होंने कहा कि मैंने पूर्व में अपने वार्ड में जनता के हित में बहुत से कार्य कराए हैं मेरे कार्यों को देखते हुए जनता मुझे जरूर वोट देगी। बीजेपी से पहली बार प्रत्याशी बने अमित कुमार चंदेल से जब पूछा गया कि जनता आप को वोट क्यों दें तो उन्होंने कहा कि मैं वार्ड में एक युवा प्रत्याशी के रूप में खड़ा हुआ हूं बीजेपी ने मुझ पर भरोसा जताया है जनता को युवा प्रत्याशी के रूप में मुझे ही वोट देना चाहिए मैं वार्ड में जनहित में बेहतर कार्य कर कर दिखाऊंगा।
जब हमने वार्ड के कुछ लोगो से बात की कि आप लोग किस मुद्दे पर वोट डालने आए हैं तो लोगों ने कहा कि जो प्रत्याशी हमारे वार्ड में कार्य करेगा हम उसी को जिताएंगे हमें किसी पार्टी और दल से कोई मतलब नहीं वार्ड की जनता भी वोट डालने के नाम पर काफी जागरूक दिखी।
























































