
बेमेतरा=विकसित भारत युवा संसद 2026 में भाग लेने के लिए जिला बेमेतरा के 18-25 साल के युवा mybharat portal लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन 5 मार्च 2026 तक कर सकते हैं। पात्र युवाओं को 6 मार्च 2026 को जिला स्तर पर शासकीय पीजी कॉलेज बेमेतरा में उपस्थित होकर 3 मिनट में अपना विचार रखना होगा। विचार रखने का विषय है — आपातकाल के 50 वर्ष.. भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख निर्णायकों द्वारा चयनित प्रथम 5 युवाओं को राज्य विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में अपना विचार साझा करना है।वहां पर चयनित प्रथम 3 युवाओं को देश के संसद में जाकर अपना विचार रखने का अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम के लिए शासकीय पीजी कॉलेज बेमेतरा को जिला स्तरीय नोडल संस्था बनाया गया है।



