छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक (प्रदेश अध्यक्ष) का जोरदार किया गया स्वागत

स्थानीय नेताओं ने रेलवे स्टेशन में फूल मालाओं एव गुलदस्ता देकर किया गया स्वागत


रायगढ़ दिनाक 25/12/2021
आज रायगढ़ रेलवे स्टेशन में रायगढ़ जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक ग्रामीण/शहर, संतोष बोहिदार, शकील अहमद (मुन्ना) तथा महिला कांग्रेस सेवादल ( शहर) की जिला अध्यक्षा अनिता ओगरे के नेतृत्व में रायगढ़ जिला कांग्रेस सेवादल के सिपाहियों ने अपने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक ( प्रदेश अध्यक्ष) अरूण ताम्रकार का गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
उक्त स्वागत मे सर्व प्रथम महिला कांग्रेस सेवादल (शहर) की जिला अध्यक्षा अनिता ओगरे ने अपने प्रदेश अध्यक्ष महोदय जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तत्पश्चात रायगढ़ जिला सेवादल मुख्य संगठक शहर/ग्रामीण शकील अहमद (मुन्ना) संतोष बोहीदार ने फूलमाला पहनाकर स्वागतअभिनंदन किया बाद मे सेवादल के सभी सिपाहियों ने बारी बारी अपने प्रदेश अध्यक्ष महोदय जी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया
उक्त स्वागत कार्यक्रम में सेवादल के श्याम लाल सारथी, संतोष कुमार चक्रधारी, वकील अहमद सिद्दीकी, सतीश मानिकपुरी, रोहित महंत, राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मिर्जा अहमद बेग, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाखा यादव, रायगढ़ जिला महिला कांग्रेस सेवादल (शहर) की शीला साहू, प्रियंका हलदार, सेवादल (शहर) के जिला मिडिया प्रभारी/कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर सुदेश कुमार लाला तथा कांग्रेस एवम कांग्रेस सेवादल सिपाही कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button