विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा सेवानिवृत्ति होने पर एक प्रधान पाठक एवं एक शिक्षक को शाल-श्रीफल भेंट कर दी गई विदाई

जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड बगीचा में दिनांक 30/04/26 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बगीचा में विदाई समारोह का कार्यक्रम किया गया इसमें अमृत राम खलखो प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला कलिया एवं नारायण यादव शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला सिहारडांड़ विकासखंड बगीचा जिला जशपुर में पदस्थ दोनों का अधिवार्षिक आयु सेवा यात्रा पुर्ण होने पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया है और जीवन की न‌ई यात्रा सदैव स्वस्थ, खुशनुमा और आनंदमय बने रहने की शुभकामनाएं दी गई । विदाई सम्मान समारोह में उपस्थित सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार टोप्पो, लेखापाल हेरमन किसपोट्टा, शैलेश कुमार,मनोज कुमार बाखला,ममता शर्मा, कृष्ण कुमार पांडे,तिलक श्रीवास एवं कार्यालय के समस्त लिपिक, भृत्यगण उपस्थित रहे

Back to top button