पत्नी-बच्चों पर ब्लेड-पत्थर से हमला: फिर पति ने की खुदकुशी की कोशिश, वाइफ की मौत, दोनों बच्चियां गंभीर, कर्ज के चलते था परेशान
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर सोते समय ब्लेड-पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिर उसने खुद पर भी ब्लेड से वार कर जहर खा लिया। हमले में पत्नी की मौत हो गई, जबकि बच्चों और पति की हालत गंभीर है। घटना दर्री थाना क्षेत्र के मोहन की
बताया जा रहा है कि, मनोज साहू ने कर्ज ले रखा है। शेयर मार्केट में भी लाखों रुपए गवा चुका है। जिसके चलते वो परेशान रहता था। इसी के चलते अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होते रहता था। इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना के बाद घर में खून से निशान मिले।
पति ने सुबह 4 बजे किया हमला
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात मनोज साहू (42), पत्नी सतरूपा (40), परिधि (07) और काव्या साहू (12) एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह करीब 4 बजे मनोज साहू उठा। बेड पर सो रही अपनी पत्नी पर ब्लेड और पत्थर से हमला करने लगा।
खुद भी आत्महत्या की कोशिश की
मां की चीख-पुकार की आवाज सुनकर बच्चियां उठ गई, तो उन पर भी हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद मनोज ने खुद पर भी ब्लेड चला लिया। जब मौत नहीं हुई तो जहर खा लिया। घटना की जानकारी लगने ही परिजन तीनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज चल रहा है।

पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, घटना की सूचना पर दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे को सील कर दिया गया है। सीएसपी ने बताया कि, इलाज के बाद पति और बच्चों का बयान लिया जाएगा। फिलहाल, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।












