विकासखंड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता सम्पन्न

छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र=8815207296

छुरा- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर में चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मंडलीयों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसके प्रथम चरण में विकासखंड के पंजीकृत मंडलियों की प्रतियोगिता स्थानीय मानस मंदिर छुरा में जनपद पंचायत के माध्यम से सीईओ एम एल वर्मा के दिशा निर्देश में आयोजित की गई शुभारंभ मंदिर के पुजारी यज्ञेश प्रसाद पाण्डेय के द्वारा श्री रामचंद्र माता सीता जी की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना से हुई कयाराम यादव करारोपण अधिकारी, पोखन लाल साहु करारोपण अधिकारी, गौर सिंह दीवान करारोपण अधिकारी, हीरालाल ठाकुर करारोपण अधिकारी, शीतल ध्रुव समाजसेवी, मदन सेन वरिष्ठ शिक्षक, हीरा लाल साहू शिक्षक आदि शामिल हुए पश्चात सभी अतिथियों, निर्णायको मंच संचालको का बैच एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया गया निर्णायक रूप में मदन सेन, सुखीराम साहू, यादराम साहू,खोलबाहरा निषाद, पुरानिक नागेश तथा मंच संचालन के लिए देव नारायण यदु, देवेंद्र ध्रुव, राधेलाल साहू को मंचासीन प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के बीच में तोकेश्वरी माझी जनपद अध्यक्ष, थानेश्वर कंवर सभापति, संतराम नेताम जनपद सदस्य, सुंदर सिंह सरपंच, हेमंत ध्रुव सरपंच, यसवंत ठाकुर सरपंच का आगमन हुआ कार्यक्रम में कामता प्रसाद तिवारी, के आर सिन्हा, विनोद कुमार देवांगन, अर्जुन धनंजय सिन्हा, विमल पुरोहित, पुखराज ठाकुर, पुनीत राम ठाकुर, ओमप्रकाश यादव,सचिव गण हुलास राम बघेल, फागुनराम नेताम, बोधन राम साहू के साथ साथ श्रीमती होमिन सेन, उमा दीवान, झंगलू राम साहू ,काशीराम साहू, विकास सोनी ,पिटर मिंज करारोपण अधिकारी, मोहनी गोस्वामी निर्णायक सहयोगी के साथ नगरवासी धर्म प्रेमी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button