विद्यालय में मची श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*विद्यालय में मची श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम*
बेमेतरा =कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर एलॅन्स पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ सत्यजीत होता के आतिथ्य में कृष्ण जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
प्री प्राईमरी तथा कक्षा पाँचवी  के बच्चे ने कृष्ण राधा तथा, ग्वाल बाल के  विभिन्न परिधानों मे सुसज्जित कर आयोजन मे प्रतिभाग किया।
* विद्यालय के बच्चों ने कृष्ण जन्म से लेकर माखन चोरी करते हुए श्री कृष्ण की बाल लीला तथा कृष्ण राधा के साथ  रासलीला करती हुई शानदार झांकियां प्रस्तुत की । उन्होंने “मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया” कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया  *कृष्ण और राधा के वेश धारण कर कक्षा पांचवी के छात्रों ने कृष्ण लीला का अभिनय कर पूरे वातावरण को भक्तिमय से गुलज़ार कर दिया।
*विद्यालय के प्राचार्य डॉ सत्यजीत होता ने कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए देवताओं की स्तुति की तथा श्रीमद् भागवत गीता के श्लोकों का जाप किया। उन्होंने कहा कि भगवान मानवीय मूल्यों और अस्तित्व की महिमा के साथ बुद्धिमान व्यक्तित्व है जो अपने पूर्ण दिव्य अभि व्यक्तियों के साथ व्यक्तियों के साथ मानव सभ्यता को एक दिव्य योजना तक ले जाते हैं भगवान कृष्ण अच्छे की रक्षा और बुरे के विनाश के प्रतीक है, वह प्रेम, समर्पण पश्चाताप और परमानंद के मानव शक्ति में पारगमन के लिए उत्प्रेरक सकती है। प्राचार्य ने बच्चों के अभिभावकों के उत्साह तथा भागीदारी की सराहना की, साथ ही विद्यालय के शिक्षिकाओं के योगदान को भी सराहा। कार्यक्रम के इसी क्रम में विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने-अपने समूह को सुगठित कर जीत कामना के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी मशक्कत और प्रयास के बाद मटकी फोड़ी गई जिसमें “बच्चे गोविंदा आला रे” गीत गाकर झूम उठे। वही अन्य बालको मे नृत्य कर अपने खुशी जाहिर की तथा कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
*इस कार्यक्रम को यादगार बनाने में सुश्री अमीना खातून, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर, श्रीमती एस ठाकुर, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर , श्री हरिओम सोनी, श्रीमती खिलेश्वरी और श्रीमती सुष्मिता सिंह-संगीत विभाग, श्री राहुल सोलंकी- खेल विभाग और मेस इंचार्ज श्री संजय मंडवी ने भरपूर योगदान दिया।
*विद्यालय के निदेशक  पुष्कल अरोरा ने उनकी भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा भगवान कृष्ण के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने के लिए कहा। स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष  कमलजीत अरोरा प्रशासक सुनील शर्मा और शिक्षकों ने छात्रों के उत्साह की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button