
विधायक उत्तरी जांगड़े एवं कलेक्टर ने फीता काटकर किया उपतहसील कार्यालय का शुभारंभ
कोसीर उपतहसील में 57 हजार लोगों व 26 पंचायतों के राजस्व से जुड़े कार्य होंगे
उप तहसील के बाद कोसिर को कॉलेज की जरूरत – उत्तरी जांगड़े
सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार ने जो कहा वो किया – अरुण मालाकार
कोसीर न्यूज़/ कोसीर हाई स्कूल परिसर स्थित उप तहसील का शुभारंभ उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर एवं कलेक्टर श्री भीम सिंह जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों ने फीता काटकर किया। कोसीर से लगे 26 ग्राम पंचायतों के करीब 57 हजार आबादी को उप तहसील से सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर श्रीमती जांगड़े ने कहा कि उप तहसील की मांग क्षेत्र के ग्रामीणों की बहुत पहले से थी,जो आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुसार पूरी हुई। कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन पर कार्यालय को प्रारंभ करने अधिकारी कर्मचारी की पदस्थापना तथा अन्य संसाधनों की व्यवस्था का कार्य किया गया। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए सारंगढ़ तहसील नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र के लिए सारंगढ़ जाना पड़ता था, जो दूर होने के साथ संसाधन के अभाव में महंगा भी था। इसलिए क्षेत्र के लोगों ने कोसीर को उप तहसील बनाने की मांग की थी, जिसे प्रमुखता से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के समक्ष रखा गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल के घोषणा उपरांत आज उप तहसील अपने कार्य स्वरूप में शुरू हो गया है। यह क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव की बात है।
कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कहा कि उप तहसील की घोषणा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 24 जनवरी के रायगढ़ में हुए कार्यक्रम के दौरान की गई थी। इसके बाद से उप तहसील शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई थी। नायब तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारियों की पदस्थापना की गई। इसके बाद आज से विधिवत यहां उप तहसील कार्यालय शुरू हो गया है। कोसीर उप तहसील कार्यालय से इससे लगे 26 ग्राम पंचायतों के राजस्व व भूमि संंबंधी मामले, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित तहसील कार्यालय से जो भी कार्य किया जाता है वह सभी कार्य यहां से संचालित होंगे। कोसीर उप तहसील कार्यालय से क्षेत्र के करीब 57000 लोगों को सुविधा मिलेगी और उन्हें तहसील कार्यों के लिए सारंगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
इससे पूर्व विधिवत फीता काटकर और मां सरस्वती के पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ श्रीमती जांगड़े, कलेक्टर श्री सिंह एवं श्रीमती मनहर ने किया। इस दौरान उन्होंने उप तहसील भवन का निरीक्षण किया। कार्यालय में फर्नीचर आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की गई, जिसे जल्दी पूर्ण करने की बात कही गयी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार गणपत जांगड़े ने मंच को उदबोधीत किया । भूपेश सरकार का आभार जताया और ग्रामीण क्षेत्रों में को धन्य योजना के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही रोजगार की सुविधा संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
मंच पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वैजंती नन्दू लहरे, सभापति द्वय श्रीमती तुलसी विजय बसन्त, श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज, वरिष्ठ कांगेसी सूरज तिवारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय दुबे,जिला कांग्रेस महामंत्री गोल्डी नायक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू मालाकार, सारंगढ़ जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े, जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा, एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे, श्रीमती सरिता गोपाल, धीरज बहिदार एल्डरमैन, सरपंच लाभोराम लहरे, nsui प्रदेश सचिव शुभम वाजपेयी, गोलू अग्रवाल, विनोद भारद्वाज, नरेश चौहान, प्रणय सिंह वारे, अशोक वर्मा, छेदु राम साहू, शिव टण्डन, वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली, भरत अग्रवाल, किशोर मल्होत्रा, दीपक थवाईत, लक्ष्मी नारायण लहरे, राहुल भारती, अरुण निषाद , श्याम पटेल, विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरे, राजेश रात्रे, सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी व जनप्रतिनिधि महिला समूह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।