
रायगढ़। पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षाविद्, समाजसेवी और कांग्रेस नेता रामचंद्र शर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के नेतृत्व में अनाथालय की 25 बच्चियों को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की।
शिक्षा और सहयोग का संदेश
इस सेवा कार्य के जरिए जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए बच्चियों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के प्रति सहयोग का संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई और आगे बढ़ने के अवसरों को लेकर सकारात्मक पहल पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल, विकास ठेठवार, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल पटेल, पार्षद अमृत कार्टजु और सोनू पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों की मदद से समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूती मिलती है।
