छत्तीसगढ़न्यूज़

नेत्रदान महादान को चरितार्थ किया शिक्षक भरतलाल शर्मा ने

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

*नेत्रदान महादान को चरितार्थ किया शिक्षक स्वर्गीय भरतलाल शर्मा ने*
आप की आवाज 9425523689
बेमेतरा =मानव समाज में अशिक्षा के अंधकार को मिटा शिक्षा का उजियारा देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक स्व.श्री भरतलाल शर्मा का मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प पूरा हुआ । 28 नवंबर 2023 को दोपहर 12 बजे जिला बेमेतरा के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ जी.एल.टंडन,सिविल सर्जन डॉ चुरेन्द्र के कुशल नेतृत्व तथा डॉ.अश्वनी वर्मा बी.एम.ओ. साजा के मार्गदर्शन व नेत्रदान अधिकारी विनोद कुमार बघेल सिविल अस्पताल साजा एवं नेत्रदान अधिकारी विजय देवांगन जिला अस्पताल बेमेतरा की संयुक्त टीम द्वारा भरतलाल शर्माजी के गृहग्राम खामडीह, ब्लॉक-साजा जिला-बेमेतरा पहुँच उनकी अनमोल आंखों को सुरक्षित निकाल कर सफलतापूर्वक मेडिकल कॉलेज रायपुर पहुंचाया गया।
*शास.हाई स्कूल बोरतरा से सेवानिवृत्त शिक्षक स्व.श्री भरत लाल शर्माजी, श्रीमति कुमुदिनी शर्मा के पति व राकेश रोशन शर्माजी के चाचा थे।
*धन का दान तो कोई भी कर सकता है किंतु अंगदान मानव समाज के लिए वरदान है*
इस कथन को चरितार्थ करने नेत्रदान के लिए कृत संकल्पित परिवार के वटवृक्ष, सहज, सरल स्वभाव, मृदुभाषी, अनुशासनप्रिय भरतलाल शर्मा जी ने 72 वर्ष की आयु में दुनिया से जाते जाते समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल कायम किया है, साजा अंचल में इस तरह नेत्रदान देकर आने वाली कई पीढ़ियों को मानव समाज के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त किया है। गृहग्राम खामडीह की शोक सभा में उपस्थित ग्रामीणजनों, समाज के प्रबुद्धजन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शर्माजी के परिवार को प्रेरणादायी पुनीत कार्य लिए अपनी शुभकामनाएं दी। तथा उनके नेत्रदान के इस अनुकरणीय पहल को समाज के लिए गर्व का विषय बताया। इस पुनीत कार्य को देखते हुए गांव के युवा नौजवान ने भी अपने जीते जी नेत्रदान करने की बात की है ।
*नेत्रदान के इस पुनीत कार्य में नवदृष्टि फाउंडेशन दुर्ग के सदस्य पूनम जैन का विशेष सहयोग व डॉ.अविनाश मारकंडे, (चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल साजा), नेत्र सहायक अधिकारी विजय देवांगनजी, विनोद कुमार साहू (सी.एच.सी. थाखम्हरिया) गुलाबचंद सिन्हाजी (सी.एच.सी. बेरला) का सराहनीय योगदान रहा।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button