विधायक निवास में 26 जनवरी से 2 फरवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह का आयोजन की तैयारी पूर्ण

3 Min Read

दिनेश दुबे
आप की आवाज
* विधायक निवास में 26 जनवरी से 2 फरवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह का आयोजन*
बेमेतरा=विधायक आशीष छाबडा के कार्यालय समीप होने वाले श्रीमद् भागवत की तैयारी जोर शोर से की जा रही है इस कार्यक्रम के लिए मंच तथा आगंतुक भक्तों के लिए बैठक व्यवस्था बनाने के लिए बड़े सेड का निर्माण किया जा रहा है श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह कथा व्यास जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 के श्री मुख से कही जाएगा चुकी जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 अपने शंकराचार्य पदभार पर आने के पश्चात उनका यह छत्तीसगढ़ में पहला भागवत का कार्यक्रम होगा जिसमें लाखों की तादाद में भक्तजन शामिल होंगे।
* विधायक आशीष छाबड़ा जो कि धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते रहे हैं इस बार अपने क्षेत्र के खुशहाली तथा सर्वांगीण विकास के लिए ईश्वरी आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना के लिए श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन अपने क्षेत्र में करा रहे हैं आयोजन में मुख्य यजमान विधायक आशीष छाबड़ा के माता पिता सुरेंद्र छाबड़ा एवं श्रीमती किरण छाबड़ा होंगे विधायक आशीष छाबड़ा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह की तैयारियों का पल-पल का जायजा ले रहे हैं  *लगभग 40,000 वर्ग फिट की धुरी में बनने वाले कार्यक्रम के सेड निर्माण का विधायक आशीष छाबड़ा स्वयं सूक्ष्मता से  निरीक्षण कर रहे हैं स्थल में आगंतुकों के लिए पेयजल एवं प्रसाधन की व्यवस्था के साथ-साथ भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी जिसके लिए पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं जिससे किसी प्रकार के कार्यक्रम में अव्यवस्था ना हो सके, कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा सभी विधायक गणों को भी निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं साथ ही साथ सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं को भी इस कार्यक्रम में दलगत भावना से ऊपर उठकर निमंत्रण दिया गया है साथ ही बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र एवं जिले में गांव गांव में इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग श्रीमद् भागवत महापुराण का श्रवण लाभ ले सकें कलयुग में श्रीमद् भागवत महापुराण के श्रवण मात्र से ही मानव जीवन का कल्याण हो जाता है ऐसा पुराणों में बताया गया है जिस भावना को लेकर विधायक आशीष छाबड़ा अपने क्षेत्र के सभी नागरिकों को जिन्हें वे अपना परिवार समझते हैं निमंत्रण भेज रहे हैं

Share This Article
Leave a Comment