बगीचा के ग्राम लोटा के सम्पूर्ण परिधि को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित, लोटा में 05 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर आगामी 07 दिवस तक कंटेनमेंट जोन निर्धारित

जशपुरनगर 24 जनवरी 2022/

[img-slider id="274450"]
कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इन्सीडेन्ट कमाण्डर बगीचा ने कोरोना वायरस संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए बगीचा विकासखंड के ग्राम लोटा में 05 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण संक्रमण की फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त ग्राम के संपूर्ण परिधि को आगामी 07 दिवस के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
इस दौरान बगीचा विकासखंड के ग्राम लोटा के उत्तर दिशा में जोगीन्दर का मकान व खेत तक, दक्षिण दिशा में जंगल लोटा ग्राम तक, पूर्व दिशा में प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी भवन लोटा तक एवं पश्चिम दिशा में जंगल लोटा ग्राम तक के निर्धारित परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button