
विधायक प्रकाश नायक के प्रयास से तालाबो के जीर्णोध्दार हेतु शासन से मिली 1 करोड़ 83 लाख की स्वीकृति
शहर सरकार बना रही तालाब सौंदर्यीकरण की वृहद योजना

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के प्रयास और मार्गदर्शन में शहर के पांच तालाबो की गंदगी साफ करने हेतु छतीसगढ़ शासन ने 1 करोड़ 83 लाख रु की स्वीकृति प्रदान कर दी है निकट भविष्य में नगर निगम अंतर्गत शहर सरकार द्वारा तालाबो की सफाई हेतु वृहद योजना तैयार की जाएगी।
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के मार्गदर्शन में विगत माह पहले नगर निगम महापौर जानकी काटजू के नेतृत्व में शहर विकास एवं स्वच्छता जागरुकता हेतु 48 वार्डो में
लगातार महासफाई अभियान चलाया गया पूरे जिसमे जिला कलेक्टर एवं नगर निगम की टीम भी शामिल रही,वार्ड पार्षदो ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया जिसमे वार्ड क्रमांक 30 32 36 37 और 38 के पार्षद एवं निवासियों ने अपने क्षेत्र के तालाबो की दयनीय अवस्था को सुधार करने मांग रखी,जिस पर आवश्यकता महसूस करते हुए महापौर ने विधायक प्रकाश नायक से शासन से स्वीकृति लेने चर्चा की।
दिनाँक 30 सितंबर 2021 को एजेंडा के रूप में एम आई सी की बैठक में भी प्रस्ताव रखा गया और उसे पास किया गया,महापौर जानकी काटजू के लगातार प्रयास के बाद विगत दिनों मिट्ठूमुड़ा तालाब और भुजबंधान तालाब के सौन्दर्यी करण के लिये विधायक प्रकाश नायक के कर कमलों से भूमिपूजन भी किया गया है। विधायक के प्रयास से अब छतीसगढ़ शासन ने शहर के पांच तालाब वार्ड क्रमांक 32 फटहामुड़ा तालाब,36 में दर्रीडिपा तालाब,38 में सोनू मुड़ा तालाब,30 में कैदी मुड़ा तालाब की गंदगी साफ करने हेतु छतीसगढ़ शासन ने 1 करोड़ 83 लाख रु की स्वीकृति प्रदान कर दी है बहुत जल्द शहर सरकार तालाबो के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिये योजना बनाकर अमलीजामा पहनाएगी।
महापौर जानकी काटजू ने बताया कि तालाबो के जीर्णोद्धार की मांग महासफाई अभियान समय की है हमने तालाबो का निरीक्षण किया और जरूरत को समझा,लगातार उसके लिये प्रयासरत रही आखिरकार विधायक जी के प्रयास से तालाबो के सौंदर्यीकरण हेतु शासन ने 1 करोड़ 83 लाख रु की स्वीकृति प्रदान की है।