छत्तीसगढ़न्यूज़

विधायक प्रकाश नायक ने किया लोइंग व जामगांव धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण,धान खरीदी कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


रायगढ़। मौसम को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने मंगलवार को आसपास के धान खरीदी केंद्रो का निरीक्षण किया।पूर्वांचल रायगढ़ के लोइंग व जामगांव खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए।
कुछ दिनों से मौसम में आई खराबी ने धान बिक्री करने वाले किसानों के साथ साथ जिला प्रशासन की परेशानी भी बढ़ा दी है।हालांकि इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा धान खरीदी की तिथि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी है।अब 30 जनवरी के बजाय 7 फरवरी तक शासन द्वारा खरीदी की जाएगी,फिर भी मौसम की वजह से धान खरीदी कार्य में तेजी लाने की जरूरत है।विधायक प्रकाश नायक ने इसे पूरे गंभीरता से लेते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रो का निरीक्षण कर जायजा ले रहे है।दो दिन पहले पुसौर क्षेत्र के अंतर्गत पड़ीगाँव व छिछोरउमरिया व केशला खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया था और आज पूर्वांचल क्षेत्र के ग्राम लोइंग व जामगांव खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।संबंधित नोडल अधिकारी से अबतक खरीदी की गई धान,बारदाना के संबंध में जानकारी ली।इसी तरह मौके पर बारिश से धान को बचाने संबंधी की गई व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।विधायक ने किसानों से भी चर्चा की और मौसम व समय को ध्यान में रखते हुए धान बिक्री किये जाने की अपील की।
धान खरीदी केंद्रो के निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से पूर्वांचल रायगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष वासु प्रधान,जिला महामंत्री कांग्रेस किरण पंडा,वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश गुप्ता, जामगांव सरपंच अमिताभ गुप्ता,सरपंच सियारपाली अनवर हुसैन,परिक्षित वीसी,गणेश अग्रवाल,मिथिलेश,सिंटू गुप्ता,प्रदीप साह,अख्तर,पंचानन मिश्रा व सचिन मिश्रा सहित क्षेत्र के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button