विधायक प्रकाश नायक ने मशहूर कथावाचिका जया किशोरी से की सपरिवार सौजन्य मुलाकात

रायगढ़- तमनार में आयोजित कथा वाचन के दौरान राजस्थान की मशहूर कथावाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का स्थानीय होटल ट्रिनटी में प्रवास हुआ।जहा विधायक प्रकाश नायक ने सपरिवार अपने निज सलाहकार सहित उनसे सौजन्य मुलाकात की।विदित हो कि आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशो में भी इन्हे हर कोई जानने वाले है।वे अपने भजनों और मोटिवशेनल भाषण की वजह से पहचानीं जाती हैं। उनके भजनों की तो दिवानगी इतनी हैं कि कुछ मिनटों में ही करोड़ों लोग इकट्ठे हो जाते हैं।वही वर्तमान में तमनार में इनका कथा वाचन का कार्यक्रम आयोजित है।जिसे प्रतिदिन सुनने हजारों की संख्या में श्रद्धालु समूचे जिले से पहुंच रहे है।

Share This Article
Leave a review