छत्तीसगढ़न्यूज़

विधायक प्रकाश नायक ने विधानसभा में रखा कृषि जमीनों की अवैध प्लाटिंग कर बेचे जाने का मामला

भाजपा शासनकाल में बिल्डरों द्वारा बिना डायवर्सन के जमीनों की अवैध प्लाटिंग कर बेचने की थी शिकायत

रायगढ़। औद्योगिक जिले के रूप में विकसित होने के साथ-साथ रायगढ़ जिले में कृषि जमीनों की अवैध प्लाटिंग कर बेचे जाने का मामला लगातार सामने आया था। भाजपा के शासनकाल में बिल्डरों द्वारा बिना डायवर्सन के जमीनों की अवैध प्लाटिंग बेचे जाने की लगातार शिकायत मिली थी। इसे ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा उक्त क्षेत्रों में छोटे जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक के निर्देश जिला प्रशासन दिया गया था। इसके बावजूद इन क्षेत्रों में जमीनों की अवैध प्लाटिंग कर बेचे जाने और उन जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक नहीं लगने की खबर सामने आई। इस मामले को पूरे गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक ने पूरी मजबूती के साथ विधानसभा में अपनी बात रखी है। इसी तरह रायगढ़ जिले में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के तहत् सामग्री खरीदी में राशि का आबंटन और उसमें की गई अनियमितता को लेकर भी अपना पक्ष रखते हुए शासन का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।
इन दिनों चल रहे विधानसभा बजट सत्र में रायगढ़ विधायक जनहित मुद्दों को लेकर अपना पक्ष रखते हुए शासन का लगातार ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं। पिछले चार-पांच दिनों में हुए रायगढ़ जिले से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को सदन में रखा है जिसे शासन स्तर पर भी ध्यान रखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज सोमवार को विधायक ने सदन में कहा कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विगत 3 वर्षो में किन-किन क्षेत्रों में कृषि जमीनों का अवैध प्लाटिंग कर बेचने की शिकायत प्राप्त हुई हैं ? क्या उक्त क्षेत्रों में छोटे जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाई गई है। इसी तरह उन्होंने यह बात भी सदन के समक्ष रखी कि रायगढ़ जिला अंतर्गत वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 तक की अवधि में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत् सामग्री क्रय हेतु किस-किस मद में कितनी-कितनी राशि का आबंटन प्राप्त हुआ है ? प्राप्त आबंटन में से क्या-क्या सामग्री, किस-किस दर पर किन-किन फर्म से क्रय की गई है ? खरीदी गई क्या-क्या सामग्री कब-कब, कहां-कहां वितरित की गई ? विकासखण्ड व स्कूलवार जानकारी देवें। क्या मध्यान्ह भोजन सामग्री क्रय में से गुणवत्ता विहीन सामग्री वितरण किये जाने की शिकायत प्राप्त हुई है ? यदि हां तो इस हेतु कौन जिम्मेदार है ? जिम्मेदार व दोषियों के विरूद्ध क्या-क्या कार्यवाही की गई ?

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button