
विधायक विनय भगत ने आज फिर उठाया सदन मे हर्रापाठ सन्ना राजमार्ग का मामला… लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज ने दिया जवाब…पढ़िये पूरी खबर
रायपुर /जशपुर :- क्षेत्र के विकास करना है तो क्यों ना आप अपने ही सरकार से सदन में सवाल पर सवाल उठाकर समस्याओं को दूर किया जाय क्योंकि हम तो हैं जनसेवक जनता की आवाज सदन में बुलंद करेंगे इसी को चरितार्थ करते हुए जशपुर के युवा विधायक लगातार सदन में जशपुर की आवाज को बुलंद करते हुए गढ़बो नवा जशपुर कि सपना को पूरा करने में जुटे हुए हैं जशपुर विधायक विनय भगत ने आज लोक निर्माण एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से प्रश्न करते हुए कहा क्या यह सही है कि जशपुर सन्ना राज्य सड़क मार्ग पूर्व की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जशपुर प्रवास के दौरान 4 दिसम्बर 2020 को थी? 5 जुलाई 2021 की स्थिति में सड़क का कितने किलोमीटर का कार्य पूर्ण है साथ ही उन्होंने ये भी पूछा की क्या कारण हैं नही बनने का और इसे कब तक पूर्ण किया जाएगा। वहीं विधायक के मुख्यमंत्री के घोषणा वाली प्रश्न का जवाब देते हुए कहा “जी हां” वहीं कितने किलोमीटर कार्य अपूर्ण वाली सवाल का जवाब देते हुए कहा अभी 9:30 किलोमीटर कार्य अपूर्ण है, वहीं विधायक विनय भगत के कब तक पूर्ण हो जाएगी वाली प्रश्न का उत्तर देते कहा इसका जानकारी संलग्न परिशिष्ट में दी गई है वहीं जशपुर विधायक के प्रश्न का जवाब परिशिष्ट में दिया गया है- दिनांक 4:12 2020 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के जशपुर प्रवास में हर्रापाठ से सन्ना (जशपुर सन्ना का शेष भाग) निर्माण कार्य की घोषणा अनुसार उक्त कार्य वर्ष 2021- 22 के बजट मत क्रमांक 5755 में सम्मिलित है। उक्त मार्ग का प्राक्कलन प्रशासकीय स्वीकृति की कार्यवाही हेतु प्रक्रियाधीन है स्वीकृति के पश्चात शेष कार्य पूर्ण किया जाएगा। वहीं जशपुर विधायक श्री भगत ने लोक निर्माण मंत्री से इस सड़क समस्या का जल्द समाधान करने की बात कही।


