छत्तीसगढ़न्यूज़

विधायक विनय भगत ने मोबाइल बाइक एम्बुलेंस को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया …. दूरस्थ अंचल क्षेत्र के लोगों को मिलेगी अब मोबाइल बाइक एम्बुलेंस सुविधा का लाभ

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

जशपुरनगर 28 मई 2022/जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य कार्यलय परिसर से मोबाइल बाइक एम्बुलेंस को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य लोगों को अब मोबाइल बाइक एम्बुलेंस की सुविधा मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अन्तर्गत स्वीकृत राशि से जन जाति बाहुल्य दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराये जाने के लिए मोबाइल बाइक एम्बुलेंस लिया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रंजीत टोप्पो, श्री सूरज चौरसिया एवं श्री मनमोहन भगत उपस्थित थे।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button