विप्र फाउंडेशन ने सेवा दिवस के रूप में मनाया संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस, मरीजों को वितरित किए फल
रायगढ़। विप्र समाज की अंतरराष्ट्रीय संस्था विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस रायगढ़ में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं महिला प्रकोष्ठ की ओर से मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा (मार्बल) ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व तथा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती बीना शर्मा के सहयोग से आयोजित किया गया। फल वितरण का कार्यक्रम रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मरीजों को फल वितरित कर सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवा कार्यों का आयोजन करती रहती है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामचन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय शर्मा (मार्बल), ईश्वर शर्मा, भगवान शर्मा, नवीन शर्मा, संतराम शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, यशपाल शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बीना शर्मा, श्वेता शर्मा, मीना मनोज शर्मा, विनीता शर्मा, खुशबू शर्मा, तोषी शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


