देश विदेश

विमान में सरेआम ये काम करने लगे कपल, यात्री न देख ले एयर होस्टेस ने डाल दिया दोनों पर कंबल

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक फ्लाइट में कपल्स की एक हरकत ने सबको चौंका दिया। कपल फ्लाइट में मौजूद सैकड़ों लोगों के सामने Kiss करना शुरू कर दिया। इस हरकत को देखने के बाद आस-पास के लोगों ने प्लेन के केबिन क्रू से शिकायत कर डाली।

पाकिस्तान में एक कपल कथित तौर पर घरेलू एयरब्लू फ्लाइट में एक-दूसरे को चुंबन करते हुए पकड़ा गया। यह घटना कराची से इस्लामाबाद जाने वाली PA-200 फ्लाइट में 20 मई को घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, यह कपल शुरुआत के चौथे पंक्ति में बैठा था और एक-दूसरे को चूमना शुरू कर दिया।

कपल की इस अश्लील हरकत पर पैसेंजर ने केबिन क्रू में मौजूद एयर होस्टेज से इसकी शिकायत की और सरेआम चूमने से मना किया। इसके बावजूद इस कपल ने प्लेन के केबिन क्रू की बिल्कुल बात नहीं मानी और दोबारा ऐसी हरकत करने लगे।

इसके बाद एयरहोस्टेज ने भी इनके पब्लिकली अश्लीलता को काबू में रखने के लिए उन्हें एक कंबल से ढांक दिया। ताकि आस-पास मौजूद लोग इससे प्रभावित ना हो. यात्रियों का दावा है कि अश्लील हरकतों पर जब वहां मौजूद लोगों ने सवाल उठाया तो वह पलटकर जवाब देने लगे कि आप होते कौन हैं ये सब हमें कहने वाले.’

फ्लाइट में सवार एडवोकेट बिलाल फारूक अल्वी ने नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) को इस मामले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कपल को रोकने के लिए एयरलाइन स्टाफ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर भी शिकायत की है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button